कई अंचल कार्यालयों में बिचौलिया सक्रिय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2014 10:02 PM
खगडि़या : प्रशासन भी मानती है कि प्रखंड सह अचंल कार्यालय, चौथम में बिचौलिया सक्रिय हैं. यह बात तब सामने आयी जब आरटीपीएस की समीक्षा बैठक में चौथम के बीडीओ ने डीएम रोजीव रोशन को यह जानकारी दी कि आरटीपीएस के तहत आवेदन जमा करने व सेवा प्राप्ति के लिए आवेदक द्वारा आवेदन जमा करने […]
खगडि़या : प्रशासन भी मानती है कि प्रखंड सह अचंल कार्यालय, चौथम में बिचौलिया सक्रिय हैं. यह बात तब सामने आयी जब आरटीपीएस की समीक्षा बैठक में चौथम के बीडीओ ने डीएम रोजीव रोशन को यह जानकारी दी कि आरटीपीएस के तहत आवेदन जमा करने व सेवा प्राप्ति के लिए आवेदक द्वारा आवेदन जमा करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति का प्राधिकार पत्र भर कर अधिकृत करते हैं.
इससे बिचौलिया सक्रिय हो जाते हैं. डीएम ने बीडीओ की इस शिकायत को गंभीरता से लिया और उन्होंने आदेश दिया कि प्राधिकार पत्र आवेदक के निकट संबंधी द्वारा ही स्वीकार किया जाये तथा एक आवेदक से अधिकतम तीन आवेदन ही आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त कर सकेंगे. डीएम के इस आदेश से कार्यपालक सहायक को भी राहत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










