मांगों के समर्थन में प्रखंड कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खगड़िया : फरकिया मिशन के संयुक्त बैनर तले 15 सूत्री मांगों के समर्थन में सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष सभा व प्रदर्शन किया. इससे पहले समाहरणालय होते हुए मशाल जुलूस विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. स्टेशन चौक, राजेन्द्र चौक, सद्भावना चौक पर नुक्कड़ सभा किया गया. सभा की अध्यक्षता अभियान के प्रवक्ता किरण देव यादव […]
विज्ञापन
खगड़िया : फरकिया मिशन के संयुक्त बैनर तले 15 सूत्री मांगों के समर्थन में सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष सभा व प्रदर्शन किया. इससे पहले समाहरणालय होते हुए मशाल जुलूस विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. स्टेशन चौक, राजेन्द्र चौक, सद्भावना चौक पर नुक्कड़ सभा किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
सभा की अध्यक्षता अभियान के प्रवक्ता किरण देव यादव ने किया. वहीं रैली का नेतृत्व संयुक्त रूप से डाॅ कमल किशोर सिंह ,उमेश ठाकुर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था,स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा, चौपट हो चुकी है.
वक्ताओं ने कहा कि सभी प्रखंड कार्यालय में वृद्धा पेंशन, कन्या विवाह की राशि, इंदिरा आवास, शौचालय,कबीर अंत्येष्टि योजना सहित विभिन्न राशि बीते तीन वर्षों से लंबित है. धरना प्रदर्शन के बाद 15 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया. मौके पर अब्दुल गफ्फार ,पप्पु चौधरी, रामसेवी, शेखर,राजेश,विष्णुदेव,पार्वती, अनिता, दुखनी, दरूणा, रेखा, गुड़िया, शनिचरी, सारो देवी, सावो देवी, सविता देवी, रंजू देवी आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन