लूट का मक्का बरामद आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 6:22 AM
विज्ञापन
चौथम : पुलिस ने हथियार के बल पर मक्का से लदे ट्रैक्टर को लूट लिये जाने के मामले में आरोपित को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. प्रखंड के नीरपुर गांव निवासी शैलेंद्र सिंह ने थाना में आवेदन देकर बताया कि बुधवार की सुबह 7 बजे ट्रैक्टर के साथ डाला जोड़ कर अपने बासा पर से […]
विज्ञापन
चौथम : पुलिस ने हथियार के बल पर मक्का से लदे ट्रैक्टर को लूट लिये जाने के मामले में आरोपित को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. प्रखंड के नीरपुर गांव निवासी शैलेंद्र सिंह ने थाना में आवेदन देकर बताया कि बुधवार की सुबह 7 बजे ट्रैक्टर के साथ डाला जोड़ कर अपने बासा पर से 114 बोरा मक्का लोड कर पुत्र अमरजीत कुमार व कपिलदेव सिंह के साथ मानसी रैक प्वाइंट पर बेचने जा रहा था.
लक्ष्मीपुर चिमनी के समीप अग्रहन गांव निवासी बिजल सिंह, कैथी निवासी डिगो सिंह, तेगाछी निवासी अमरेश कुमार, मनीष सिंह, मो अख्तर, मो कारेलाल हथियार के साथ पहुंच कर ट्रैक्टर को रोक ट्रैक्टर को मक्का सहित लेकर चला गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट का मक्का बेच रहे करूआमोड़ के समीप धर्मकांटा पर से मक्का लदा ट्रैक्टर को जप्त किया. पुलिस ने लूट का मक्का बेच रहे बिजल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि लूट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










