खगड़िया : मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे चिकित्सक, नहीं किया प्रैक्टिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खगड़िया : चिकित्सक के साथ मारपीट के विरोध में बुधवार को चिकित्सक सड़क पर उतर गये. चिकित्सकों के साथ पारा मेडिकल कर्मी भी नारे लगाये. मालूम हो कि बीते 25 फरवरी की शाम स्टेशन रोड में चिकित्सक डॉ आरके गुप्ता के क्लिनिक पर पहुंच कर कुछ उपद्रवी तत्व के लोगों ने मारपीट की. मारपीट के […]
विज्ञापन
खगड़िया : चिकित्सक के साथ मारपीट के विरोध में बुधवार को चिकित्सक सड़क पर उतर गये. चिकित्सकों के साथ पारा मेडिकल कर्मी भी नारे लगाये. मालूम हो कि बीते 25 फरवरी की शाम स्टेशन रोड में चिकित्सक डॉ आरके गुप्ता के क्लिनिक पर पहुंच कर कुछ उपद्रवी तत्व के लोगों ने मारपीट की.
मारपीट के बाद डॉ गुप्ता को जबरन ले जाने की कोशिश की. लेकिन गश्ती कर रही पुलिस के पहुंच जाने पर डॉक्टर गुप्ता को मुक्त कराया गया. डॉ गुप्ता के साथ मारपीट के विरोध में आइएमए की बैठक बीते मंगलवार को हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुधवार को जिले के सभी क्लिनिक बंद रखा जाय.
आइएमए से जुड़े चिकित्सक शहर में शांति मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया. आइएमए के सचिव डॉ प्रेम कुमार के नेतृत्व में आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र, डॉ एसजेड रहमान, डॉ पवन कुमार, डॉ प्रेम शंकर, डॉ जैंनेंद्र नाहर, डॉ देवव्रत, डॉ जेके पी सिंह, डॉ एसके पंसारी, डॉ अर्णव आलोक, डॉ आरके तुल्स्यान, डॉ स्वतंत्र, डॉ मनीष आदि चिकित्सकों ने जुलूस निकाल कर स्टेशन रोड, मील रोड होते हुए समाहरणालय पहुंचा.
चिकित्सकों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा. आइएमए के सचिव ने बताया कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, सहनशीलता, उदंडता को दूर करना है. क्लिनिक में मारपीट के बाद डॉ गुप्ता द्वारा की गयी प्राथमिकी के आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग डॉक्टरों ने की. इधर चिकित्सकों के हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई. वहीं सदर अस्पताल में भीड़ लगी रही.
मौके पर पारामेडिकल कर्मी दिनेश ठाकुर, अरविंद, मुरारी, संजीव, अरूण, राजीव, दीपक, मनीष सहित शहीद प्रभु नारायण अस्पताल के दर्जनों पारा मेडिकल कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन