कुढ़ाधार में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत
Updated at : 01 Jun 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव को पानी से निकाला पसराहा : मड़ैया थाना क्षेत्र के कुढ़ाधार में नहाने के दौरान 12 वर्षीय एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अररिया गांव निवासी त्रिवेणी यादव के 12 वर्षीय पुत्र जुलन कुमार की मौत गुरूवार की दोपहर पानी में डूबकर हो गयी. बताया जाता है […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शव को पानी से निकाला
पसराहा : मड़ैया थाना क्षेत्र के कुढ़ाधार में नहाने के दौरान 12 वर्षीय एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अररिया गांव निवासी त्रिवेणी यादव के 12 वर्षीय पुत्र जुलन कुमार की मौत गुरूवार की दोपहर पानी में डूबकर हो गयी. बताया जाता है कि जुलन ग्रामीण बच्चों के साथ भैंस को पानी में धोने गया था. इसी दौरान अन्य बच्चों के साथ भैंस को पानी में गिराकर खुद नहाने लगा. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया. इससे उसकी मौत डूबने से हो गयी. कहते हैं जब जुलन डूबने लगा तो बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया. लेकिन जबतक लोग जुलन को बचाने आए तबतक उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने किशोर के शव को पानी से खोजकर निकाला.
ग्रामीणों की सूचना पर मड़ैया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लिया. मड़ैया थानाध्यक्ष राजकुमार साह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इधर 12 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. जुलन की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. इस घटना को लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




