नवविवाहित दंपती ने लगायी फांसी, पत्नी की मौत, पति गंभीर
पसराहाः भरतखंड ओपी क्षेत्र के बुधनगर गांव में बुधवार को एक नवविवाहित दंपती ने फांसी लगा कर खुदकुशी करने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के रहने वाले फंटूस साह व उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी. इसके बाद दोनों ने गुस्से में आकर एक साथ फांसी लगा […]
पसराहाः भरतखंड ओपी क्षेत्र के बुधनगर गांव में बुधवार को एक नवविवाहित दंपती ने फांसी लगा कर खुदकुशी करने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के रहने वाले फंटूस साह व उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी.
इसके बाद दोनों ने गुस्से में आकर एक साथ फांसी लगा ली. इसमें फंटूस कुमार की पत्नी की मौत हो गयी. फंटूस को उसके परिवार वाले इलाज के लिए कहीं बाहर ले गये हैं. बताया जाता है कि पत्नी की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने उसके शव को भी गायब कर दिया है. भरतखंड ओपी अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि शव की खोज की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय घर में कोई नहीं था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. क्षेत्र में कई तरह की चर्चा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










