सभी बैंक बेरोजगारों को रोजगार के लिए जल्द दें ऋण : एलडीएम

खगड़िया : बुधवार को रूढ़ सेठी भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई. बैठक में 31 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र के बैंकों द्वारा दी गयी ऋण वितरण की समीक्षा की गयी. बैठक में ऋण वितरण में तेजी लाने को कहा गया. ताकि 31 मार्च तक ऋण वितरण के लक्ष्य को पूरा […]
खगड़िया : बुधवार को रूढ़ सेठी भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई. बैठक में 31 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र के बैंकों द्वारा दी गयी ऋण वितरण की समीक्षा की गयी. बैठक में ऋण वितरण में तेजी लाने को कहा गया. ताकि 31 मार्च तक ऋण वितरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सकें. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
बीएलबीसी की बैठक में बेरोजगारों को रोजगार के लिए मिलने वाले ऋण पर अधिक चर्चा व जोर दिया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे एलडीएम एसके राय ने जरुरतमंदों को रोजगार करने के लिए ऋण मुहैया कराने का निर्देश सभी बैंकों को दिया. ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा हो पाए. स्वयं आत्म निर्भर हो जाए और अन्य जरुरतमंदों को भी वे अपने कारोबार के जरिये रोजगार मुहैया करा पाएं . स्टैंडअप योजना की उपलब्धि अच्छी नहीं पायी गयी.
उल्लेखनीय है इस दोनों योजना के तहत रोजगार के लिए जरुरतमंदों को ऋण दिए जाते हैं. लेकिन इन दिनों योजना की खराब स्थिति यह बताने को काफी थी कि कुछ बैंक इस योजना के प्रति अधिक गंभीर नहीं है. बैठक में एलडीएम ने इस दोनों योजना के प्रति गंभीरता दिखाने, पोर्टल को नियमित रूप से देखने को कहा है. जिससे कि आवेदन वहां पेंडिंग न रह पाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




