66 हजार की जगह मिले मात्र 16 हजार

खगड़िया : अनुदान बताकर गरीब महादलितों के नाम पर पहले 66-66 हजार रुपये निकाल लिये गये,फिर राशि का बंदरबांट कर दिया गया. बैंक से नोटिस मिलने के बाद इस फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ. करीब दो दर्जन परिवारों को नोटिस भेजा गया है. ऐसे परिवारों को नोटिस मिलने के बाद उनलोगों का सिरदर्द बढ़ गया है. […]
खगड़िया : अनुदान बताकर गरीब महादलितों के नाम पर पहले 66-66 हजार रुपये निकाल लिये गये,फिर राशि का बंदरबांट कर दिया गया. बैंक से नोटिस मिलने के बाद इस फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ. करीब दो दर्जन परिवारों को नोटिस भेजा गया है. ऐसे परिवारों को नोटिस मिलने के बाद उनलोगों का सिरदर्द बढ़ गया है. बैंक का नोटिस लेकर अब लोग बाबुओं के दरबार का चक्कर काट रहे हैं. मामला सदर प्रखंड के बेला सिमरी पंचायत के चक्कर काट रहे हैं. मामला सदर प्रखंड के बेला सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 5 का है. यहां कई लोग बीते कुछ दिनों से परेशान है. इनकी परेशानी की वजह एसबीआइ का नोटिस है.
जिसमें इन लोगों को सूद सहित ऋण की राशि जमा करने का फरमान जारी किया गया है. नोटिस में यह अल्टीमेटम भी दिया गया है कि ऋण की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में बैंक नियमानुसार वसूली की कार्रवाई करेगी. बैंक से जारी नोटिस देख सभी लोग दंग हो गये. इन्हें यह भी मालूम नहीं है कि इन्होंने कब एसबीआइ से ऋण लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




