बलकुंडा के विस्थापितों को नहीं मिला आवास, होगा आंदोलन

Updated at : 20 Jun 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
बलकुंडा के विस्थापितों को नहीं मिला आवास, होगा आंदोलन

खगड़िया : वर्ष 1995-96 में चौथम थाना क्षेत्र के बलकुंडा गांव को कोसी बागमती नदी अपने गर्भ में समा लिया था. लेकिन बलकुंडा गांव के बेघर लोग आज भी पुनर्वास के लिए दर दर भटक रहे हैं. तत्कालीन डीएम मो परवेज आलम, राजीव रौशन, साकेत कुमार के आश्वासन के बाद भी पुनर्वास मामले का निष्पादन […]

विज्ञापन

खगड़िया : वर्ष 1995-96 में चौथम थाना क्षेत्र के बलकुंडा गांव को कोसी बागमती नदी अपने गर्भ में समा लिया था. लेकिन बलकुंडा गांव के बेघर लोग आज भी पुनर्वास के लिए दर दर भटक रहे हैं.

तत्कालीन डीएम मो परवेज आलम, राजीव रौशन, साकेत कुमार के आश्वासन के बाद भी पुनर्वास मामले का निष्पादन आज तक नहीं हो पाया है. उक्त बातें सोमवार को भाकपा के पूर्व विधायक सत्य नारायण सिंह सीपीआइएम कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि बलकुंडा के लगभग चार सौ परिवार कई वर्षों से बेघर हैं. तपती धूप में वृक्ष के नीचे अपनी आशियाना बनाकर रहने को मजबूर है. लेकिन डीएम इस ओर गंभीर नहीं है. यदि बलकुंडा मामले का निष्पादन ससमय नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन