वार्ड सदस्य की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

वार्ड सदस्य की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के कैहुनिया पंचायत के वार्ड नौ सतारे गांव के वार्ड सदस्य के मुंह से अचानक ब्लड निकलने से पटना ले जाने के क्रम में मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व वार्ड सदस्य बीमार हुए थे. इलाज के बाद ठीक हो गये थे. गुरुवार अपराह्न में अचानक पुनः मुंह से ब्लड निकलने लगा. जिसके बाद इलाज के लिए परिजन पीएमसीएच पटना लेकर गये. इलाज के पूर्व ही चिकित्सक ने वार्ड सदस्य गजेन्द्र मंडल 35 वर्ष, पिता दिगम्बर मंडल, सतारे वार्ड संख्या नौ, थाना प्राणपुर निवासी को मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि तकरीबन पांच वर्ष पूर्व गांव के सटे कैहुनिया में राधा देवी से शादी हुई थी. जिससे चार वर्ष के एक पुत्र है. पत्नी दो माह की गर्भवती है. 2021 में पहली बार कैहुनिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ सतारे गांव से ग्रामीणों ने भारी मतों से वार्ड सदस्य पद में जीत हासिल हुई थी. सतारे गांव में वार्ड सदस्य कि मौत होने पर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. इस मौके पर मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन