रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ायी

Updated at : 29 Mar 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ायी

रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ायी

विज्ञापन

कटिहार यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन संख्या 05638/05637 सिलचर- नाहरलगुन- सिलचर और ट्रेन संख्या 05628/05627 अगरतला- गुवाहाटी- अगरतला की सेवा अवधि को दोनों दिशाओं में 26-26 फेरों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंलजल किशोर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 05638 सिलचर- नाहरलगुन साप्ताहिक स्पेशल 7 अप्रैल से 29 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को सिलचर से 13:10 बजे रवाना होगी. अगले दिन नाहरलगुन 08:40 बजे पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 05637 नाहरलगुन- सिलचर साप्ताहिक स्पेशल 8 अप्रैल से 30 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को नाहरलगुन से 10:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सिलचर 05:20 बजे पहुंचेगी. अगरतला – गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल 3 अप्रैल से 25 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को अगरतला से 19:00 बजे रवाना होगी. अगले दिन अपने गंतव्य गुवाहाटी 08:45 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 05627 गुवाहाटी- अगरतला साप्ताहिक स्पेशल 4 अप्रैल से 26 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गुवाहाटी से 13:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन अपने गंतव्य अगरतला 04:10 बजे पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन