महमदिया में बस ठहराव केंद्र बनी है शोभा की वस्तु

Updated:
विज्ञापन
महमदिया में बस ठहराव केंद्र बनी है शोभा की वस्तु

महमदिया में बस ठहराव केंद्र बनी है शोभा की वस्तु

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत के महमदिया गांव में बिना बस सेवा शुरू किए लाखों की लागत से परिवहन विभाग तहत बना बस ठहराव केंद्र शोभा की वस्तु बनी हुई है. रविवार को नवनिर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन विश्वास, मनीष कुमार मंडल, अवधेश कुमार मंडल, विजय साह, कुणाल कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय लापरवाही व विभाग की मिलीभगत से गलत जगह का चयन कर सरकारी राशि का बंदर बांट किया है. इस मार्ग होकर कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है. जब बस सेवा उपलब्ध नहीं है, तो बस ठहराव केंद्र की क्या आवश्यकता है. बिना आवश्यकता के विभाग की मिली भगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है. जो ग्रामीणों के उपयोग नहीं आ रहा है. सिर्फ कुत्ता बिल्ली या जानवर के बैठने के काम आता है. रख-रखाव के अभाव में बस ठहराव केंद्र जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है. ग्रामीण सड़क किनारे कोई सदुपयोग नहीं हो रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गलत जगह का चयन कर सरकारी राशि का बंदर बांट किया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन