ePaper

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे में टूर ड्यूटी करने वाली पहली महिला टीटीई बनीं सरिता योल्मो

Updated at : 13 Feb 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे में टूर ड्यूटी करने वाली पहली महिला टीटीई बनीं सरिता योल्मो

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे में टूर ड्यूटी करने वाली पहली महिला टीटीई बनीं सरिता योल्मो

विज्ञापन

कटिहार दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे में टूर ड्यूटी करने वाली पहली महिला टीटीई सरिता योल्मो बनी है. कटिहार रेल मंडल अंतर्गत दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की पौराणिक रेल पटरी एक ऐतिहासिक माइलस्टोन का साक्षी बना है. विश्व विख्यात रेलवे पर टूर ड्यूटी के लिए पहली महिला चल टिकट परीक्षक (टीटीई) होने का गौरव सरिता योल्मो ने हासिल किया है. वह यह जिम्मेवारी बखूबी निभा रही है. ऐतिहासिक पल तक पहुंचने के लिए सरिता का सफ़र काफी साहसिक रहा है. उन्होंने रेलवे प्रेस से अपने करियर की शुरूआत की और प्रेस के बंद होने तक पूरी लगन से अपनी सेवा दी. करियर में आये बदलाव को अपनी रफ़्तार धीमी करने के बजाय, सरिता ने वाणिज्य विभाग में कार्य करना शुरू कर दिया. न्यू जलपाईगुड़ी में टीटीई के रूप में नई भूमिका का निर्वाह किया. न्यू जलपाईगुड़ी में नियमित ड्यूटी करते हुए, सरिता को कभी-कभार डीएचआर टूर ड्यूटी के लिए भेजा जाता है. एनएफआर के इतिहास में डीएचआर पर मशहूर हेरिटेज टूर की देखरेख करने वाली पहली महिला टीटीई होने का गौरव दिलाया. टॉय ट्रेन में सरिता योल्मो की मौजूदगी एक कार्य आवंटन से कहीं ज़्यादा है. यह रेलवे के तकनीकी और फील्ड संचालनों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए एक बड़ा कदम है. उनकी कहानी रेलवे की बदलती भावना का सबूत है. जहां परंपरा और तरक्की का मेल होता है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ एनएफ रेलवे

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन