भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बने संजीव
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 05 Feb 2026 7:27 PM
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बने संजीव
फलका भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के पोठिया निवासी संजीव कुमार भोलू को भाजपा के युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनाया गया है. जिला मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा के जिला मंत्री को बनाये जाने से भाजपा के संगठन में और मजबूती आयेगी. नवमनोनित भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री ने कहा कि पार्टी के द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है. हम उस दायित्व पर हमेशा खरे उतरेंगे. संगठन के मजबूती को लेकर हमेशा कार्य करेंगे. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमानंद शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल, भाजपा नेता अमित गुप्ता, संजय झा, संजय पटेल, प्रदीप केसरी, मुखिया राजेश रंजन, बिनोद मिर्धा ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










