बरझल्ला में सीएम के संभावित आगमन की तैयारी जोरों पर
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 Feb 2026 7:32 PM
बरझल्ला में सीएम के संभावित आगमन की तैयारी जोरों पर
– डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्भावित आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने रविवार को हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. डीएम ने हेलीपैड स्थल, जनसभा स्थल, हेल्थ सेंटर, पंचायत भवन का बाउंड्री वॉल कार्य, हवा महल, सामुदायिक भवन, जीविका दीदी सिलाई कटाई सेंटर, दर्जनों स्टॉल, मध्य विद्यालय बुधनगर में पोषण वाटिका, किचन शेड, विद्यालय का रंगाई पुताई, सोख्ता निर्माण कार्य, हाई स्कूल में लाइब्रेरी, आईसीटी आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया. प्राणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी को बरझल्ला पंचायत में हो रहे तीव्र गति से सौंदर्यीकरण का प्रत्येक दिन निरीक्षण करने तथा किसानों का फार्मर आई डीकार्ड में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिया गया. जनप्रतिनिधि जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, स्थानीय मुखिया रोशन कुमार राम सहित दर्जनों समाजसेवियों ने डीएम को मुख्यमंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग करने की बात कही. एडीएम, डीडीसी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ शिखा कुमारी के साथ दर्जनों समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










