ePaper

जमीन विवाद में मारपीट, हवाई फाइरिंग करने मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, थाना गेट पर दिया धरना

Updated at : 28 Feb 2026 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, हवाई फाइरिंग करने मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, थाना गेट पर दिया धरना

जमीन विवाद में मारपीट, हवाई फाइरिंग करने मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, थाना गेट पर दिया धरना

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के पथरवार पंचायत के भेमरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने पड़ोसी गांव के कई लोगों पर प्राणपुर थाना में आवेदन देकर मारपीट करने तथा गली गलौज व हवाई फायरिंग करने को लेकर मामला दर्ज कराया था. अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोशित आदिवासी समाज के लोगों ने भाकपा माले के बेनर तले भाकपा माले के पूर्व विधायक की अध्यक्षता में प्राणपुर थाना के मुख्य द्वार पर बैठ कर एक दिवसीय शांति पूर्ण तरीके से धारना प्रदर्शन किया. भाकपा माले के महबूब आलम ने बताया कि लाल कार्ड, सिकमी, बंदोबस्ती परवाना सहित अन्य जमीन पर दलित महादलित आदिवासी के नाम से जमीन है, तो वह जमीन दलित महादलित आदिवासी का है. शांति पूर्ण तरीके से भाकपा माले के द्वारा प्राणपुर थाना के मुख्य द्वार पर बैठ कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. जिसमें प्राणपुर पुलिस प्रशासन से आदिवासी समाज को सुरक्षा व अपराधियों कि शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए मांग किया. पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गयी. भाकपा माले के नेता कोमरेड बिटका टूडू, कामरेड प्रदीप कुमार राय, कामरेड मुकुल कुमार, कामरेड विष्णु देव मुर्मू सहित दर्जनों भाकपा माले के नेता द्वारा अंचल ब के सब इंस्पेक्टर शिव कुमार को ज्ञापन देकर अभियुक्त कि गिरफ्तारी के लिए मांग किया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन