आंधी बारिश से कच्चे घरों को पहुंची क्षति

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि आंधी तूफान आने से दर्जनों परिवार का घर को क्षति पहुंची है.

विज्ञापन

प्राणपुर. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि आंधी तूफान आने से दर्जनों परिवार का घर को क्षति पहुंची है. विद्युत आपूर्ति सेवा भी ठप रही. प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला, बस्तौल, धरहण, पथरवार, काठघर, प्राणपुर, साहजा, कैहुनिया, केवाला, उतरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज, गौरीपुर पंचायतों में मुसलाधार बारिश के साथ आये आंधी तूफान में प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों का फूंस एवं टीन का घर को ध्वस्त कर दिया है. आम, लीची फलदार पेड़ को भारी क्षति पहुंची है. सड़कों पर जगह जगह जल जमाव कि समस्या उत्पन्न हो गई है. बिजली पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित है. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों के ग्रामीणों ने विद्युत सेवा देने तथा गृह क्षति पूर्ति देने कि मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन