एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी

Updated:
विज्ञापन

एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी

विज्ञापन

कटिहार सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया. अस्पताल के चिकित्सक, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी व अन्य कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. आपसी सौहार्द का संदेश दिया. समारोह में अस्पताल परिसर में उत्साह व उमंग का माहौल बना रहा. कर्मियों ने अपने व्यस्त कार्य के बीच कुछ समय निकालकर इस आयोजन में भाग लिया. अबीर गुलाल के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सभी ने होली के पर्व को सादगी व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया. वरिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे, एकता का प्रतीक है. ऐसे आयोजन से कार्यस्थल पर आपसी समन्वय और सहयोग की भावना मजबूत होती है. सीधा लाभ मरीजों की सेवा में भी देखने को मिलता है. नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी मिलकर त्योहार की खुशियां साझा की. सभी ने अस्पताल की बेहतर स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को और मजबूत करने का संकल्प लिया. पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन व मर्यादा का विशेष ध्यान रखा गया. समारोह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन