ePaper

संगठन मजबूती पर कांग्रेस की तैयारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिया एकजुटता का मंत्र

Updated at : 22 Feb 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन मजबूती पर कांग्रेस की तैयारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने  दिया एकजुटता का मंत्र

संगठन मजबूती पर कांग्रेस की तैयारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिया एकजुटता का मंत्र

विज्ञापन

– प्राणपुर व मनिहारी में एक-एक कार्यकर्ता से ली जा रही राय कटिहार कांग्रेस पार्टी की ओर से बिहार भर में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान ने अब कटिहार जिले में रफ्तार पकड़ ली है. जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिले के दो महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र प्राणपुर व मनिहारी में विशेष बैठक का आयोजन किया गया. प्राणपुर विधानसभा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता आले रसूल ने की. जबकि मनिहारी विधानसभा में यह बैठक कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. दोनों बैठकों में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी अरुण यादव ने शिरकत की. उन्होंने संगठन सृजन अभियान के तहत उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं से क्रमवार संवाद करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव और राय ली. उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी है. सभी को एकजुट होकर जमीनी स्तर पर काम करना होगा. प्रभारी अरुण यादव ने स्पष्ट कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य ही बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाना है. जब तक कार्यकर्ता सशक्त नहीं होंगे. तब तक पार्टी मजबूत नहीं हो सकती. इसलिए हम एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर उनकी बात सुन रहे हैं. संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास कर रहे हैं. मनिहारी की बैठक में विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने भी अभियान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस पहल से निश्चित तौर पर संगठन को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता देना सकारात्मक संकेत है. इसका लाभ आने वाले समय में संगठन को अवश्य मिलेगा. इस अवसर पर कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान पार्टी की एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. बैठक में पर्यवेक्षक अमन कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहे. दोनों विधानसभाओं में आयोजित इन बैठकों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. कुल मिलाकर, कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान कटिहार में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. जहां नेतृत्व सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को नई धार देने की कोशिश कर रहा है. मौके पर जिला पर्यवेक्षक सह प्रभारी डॉ अमन कुमार, दिलीप विश्वास, संजय सिंह, साऊद आलम, आले रसूल, डॉ बिपीन, गोपाल यादव, मुन्ना सिंह, निरंजन यादव, रामचन्द्र सिंह, युधिष्ठिर मंडल, संतोष यादव सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन