ePaper

महिला राजस्व कर्मचारी को मुखिया पति ने किया अपमानित, जताया विरोध

Updated at : 23 Jan 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
महिला राजस्व कर्मचारी को मुखिया पति ने किया अपमानित, जताया विरोध

महिला राजस्व कर्मचारी को मुखिया पति ने किया अपमानित, जताया विरोध

विज्ञापन

प्राणपुर अंचल कार्यालय परिसर में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड में मुखिया पति द्वारा महिला राजस्व कर्मचारी को अपमानित करने पर घोर निंदा की है. अंचल कार्यालय में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के प्रखंड अध्यक्ष के के राय, ब्रजेश कुमार, उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, सचिव नसीम अख्तर, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, राजस्व कर्मचारी कुंदन ठाकुर, अंकित कुमार ने बताया कि जिला के कोढ़ा प्रखंड में एक मुखिया पति ने एक महिला राजस्व कर्मचारी को अपमानित किया है. घटना को लेकर राजस्व कर्मचारी संघ प्राणपुर एवं बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के द्वारा इनका घोर निंदा किया है. एक राजस्व कर्मचारी सभी समस्याओं को झेलते हुए आलोगों के हित में सदैव खड़ा रहते हैं. उस पर भी अपमानित किया जाता है. पीड़ित राजस्व कर्मचारी के साथ जिला के सभी राजस्व कर्मचारी संघ साथ खड़े हैं. राजस्व कर्मचारी संघ ने जिला प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन