अस्थि विर्सजन दिवस, संगम तट पर राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

अस्थि विर्सजन दिवस, संगम तट पर राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

कुरसेला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्थि विर्सजन दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में मंगलवार को सर्वोदय आश्रम गांधी घर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत सामुहिक श्रमदान से गांधी आश्रम सहित आस पास झाड़ू चला कर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया. स्वच्छता अभियान के उपरांत संगम दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूर्व सांसद आश्रम संरक्षक नरेश यादव के नेतृत्व में गांधीवादी सर्वोदयी नेता सहित हरिजन सेवक संघ के राष्टीय अध्यक्ष डॉ शंकर कुमार सन्याल, डॉ शिखा सन्याल, राष्ट्रीय सचिव संजय राय, हरिजन सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार मंडल, महाराष्ट के अतुल जी, अनिल बाघ, गांधी आश्रम के अध्यक्ष महेश राय सहित राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारणी के सदस्यों आदि ने खेरिया घाट से नाव से संगम तट के लिए प्रास्थान किया. कोसी गंगा के संगम तट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किया. गंगा कोसी संगम के तट पर महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम के सामुहिक भजन का गायन किया गया. महात्मा गांधी के सत्य अंहिसा के पथ पर चलने का संकल्प लिया गया. संगम दर्शन कार्यक्रम से वापसी के बाद सर्वोदय आश्रम गांधी घर में भूदान विषय पर विचार गोष्टी का आयोजन किया गया. विचार गोष्टी में भूदान आन्दोलन की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए समाज में समरसता सेवा सहयोग की भावना को मजबूत करने की बात कही गयी. आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम व अतिथियों के आगमन से गहमागहमी बनी रही. मौके पर संस्था के अध्यक्ष महेश राय, प्रियरंजन जी, श्याम किशोर शर्मा, आशुतोष, राजो बहन, पहलवान जी, विजय जायसवाल आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन