57 बोतल शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आजमनगर : थाना क्षेत्र के धमाई कोल चौक पर बुधवार की शाम वाहन जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को 57 बोतल बंगाल निर्मित देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने बताया कि बुधवार की शाम जब पुलिस धमाई कोल चौक पर वाहन जांच कर रही थी, तभी बंगाल […]

विज्ञापन

आजमनगर : थाना क्षेत्र के धमाई कोल चौक पर बुधवार की शाम वाहन जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को 57 बोतल बंगाल निर्मित देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने बताया कि बुधवार की शाम जब पुलिस धमाई कोल चौक पर वाहन जांच कर रही थी, तभी बंगाल की ओर से आ रही एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देख मोटरसाइकिल छोड़ भागने लगे.

पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की. इस क्रम में दोनों ने अपना नाम मानव दास पिता कन्हैया लाल दास साकिन पौरला थाना आजमनगर, जया लाल दास पिता विश्वनाथ दास साकिन नया टोला रामपुर थाना आजमनगर बताया. उनके पास से बरामद बैग में 600 एमएल वाली 72 बोतल बंगाल मेड देसी शराब हुई. उनके मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया. दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन