सड़क पर रखते िनर्माण सामग्री, होती परेशानी
कटिहार : पूरा शहर वैसे ही जाम की समस्याओं से ग्रस्त है, जिससे कटिहार वासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही साथ भवन निर्माण सामग्री को नगरवासियों की ओर से सड़क पर रखने से कटिहार की सड़क पूरी तरह संकरी होती जा रही है. गौरतलब है कि कटिहार […]
कटिहार : पूरा शहर वैसे ही जाम की समस्याओं से ग्रस्त है, जिससे कटिहार वासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही साथ भवन निर्माण सामग्री को नगरवासियों की ओर से सड़क पर रखने से कटिहार की सड़क पूरी तरह संकरी होती जा रही है. गौरतलब है कि कटिहार के विभिन्न जगहों पर नव निर्मित भवन के लिए गिट्टी, बालू, ईट को सड़क के किनारे पर बेरोक टोक लोगों द्वारा गिरवा दिया जाता है, जिससे वाहनों को खासकर चार पहिया व स्कूल वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. आये दिन उन सड़कों पर जाम जैसी समस्या उत्पन्न होती रहती है.
इस ओर न ही नगर निगम प्रशासन का ही ध्यान जाता है और न ही जिला प्रशासन का ही. गौरतलब है कि शहर के गणेश मंदिर, चूड़ी पट्टी के पास बालू, गिट्टी, मकान सेंटरिंग करने की लकड़ी कई दिनों से सड़क के किनारे पड़ा है, जिससे बालू व गिट्टी का सड़क पर आने से दो पहिया वाहन को चलने में काफी परेशानी होती है. शहर के बरबन्ना मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क पर भी गिट्टी, बालू हमेशा गिरा रहता है. ज्ञात हो कि मकान निर्माता के द्वारा मकान बनाने के क्रम में सेंटरिंग में लिए बांस को सड़कों पर ही लगा दिया जाता है. इससे आने जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यही हाल शहर के राम कृष्ण मिशन स्कूल जाने वाले सड़क का भी है. जहां महीनों से ही ईट, बालू, गिट्टी गिरा कर छोड़ दिया गया है. इससे स्कूली बस, स्कूली छात्रों व नगरवासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










