अग्निपीड़ित आ गये सड़क पर

Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा : प्रखंड के दक्षिणी सिमरिया पंचायत अंतर्गत सोनवर्षा गांव में रविवार को आग लगने से आठ लोगों के घर सहित अनाज व अन्य सामान जल कर राख हो गये. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनवर्षा गांव के मो खालिक के घर में खाना […]

विज्ञापन

कोढ़ा : प्रखंड के दक्षिणी सिमरिया पंचायत अंतर्गत सोनवर्षा गांव में रविवार को आग लगने से आठ लोगों के घर सहित अनाज व अन्य सामान जल कर राख हो गये. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनवर्षा गांव के मो खालिक के घर में खाना बनाने के दौरान उठी चिंगारी ने देखते ही देखते आठ लोगों के घर को जलाकर राख कर दिया. इस अगलगी की घटना में मो खालिद, नाशिया खातून, तजखेरा खातून,

अताउर मोहम्मद, मो खुशनूर, मो तनवीर, मो मंसूर आलम, मो तालेफ अली का घर शामिल है. घटना में इन लोगों के घरों में रखे अनाज, कपड़े, बरतन, जमीनी दस्तावेज के साथ-साथ राशन कार्ड सहित कुछ नकद राशि भी जलकर राख हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार वत्स ने पीड़ित परिवारों का जायजा लेते हुए आपदा विभाग को सूचना भेज कर सरकारी सहायता राशि अविलंब दिये जाने की बात कही है. आये दिन अगलगी की घटना को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट करवाते हुए अग्निशमन दस्ता प्रखंड में उपलब्ध कराने कि मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन