पाकिस्तान से आया फोन, कहा कटिहार पर है आतंकी खतरा
कटिहार : शहर के कालीबाड़ी रोड के पास एक इंस्टीट्यूट के प्रोपराइटर पंकज झा के मोबाइल पर फोन कर पाकिस्तान के एक अनजान व्यक्ति ने कहा कि कटिहार पर आतंकी खतरा है. यह कह कर कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया. जब उन्होंने उक्त नंबर को ट्रू कॉलर पर डाला, तो नंबर के पाकिस्तान के होने का […]
कटिहार : शहर के कालीबाड़ी रोड के पास एक इंस्टीट्यूट के प्रोपराइटर पंकज झा के मोबाइल पर फोन कर पाकिस्तान के एक अनजान व्यक्ति ने कहा कि कटिहार पर आतंकी खतरा है. यह कह कर कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया. जब उन्होंने उक्त नंबर को ट्रू कॉलर पर डाला, तो नंबर के पाकिस्तान के होने का पता चला. एहतियात के तौर पर शहर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. उन्होंने इसको लेकर नगर थाने में गुरुवार को सनहा दर्ज कराया. घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. देर शाम पंकज से नगर थाना पुलिस ने पूछताछ भी की. पुलिस अफवाह के बिंदू पर भी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










