कटिहार : पेट्रोल पंप कर्मी से लूटपाट, गोलीबारी
कटिहार : मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा चौक गीतांजलि पेट्रोल पंप पर दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तोल के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से 22 हजार रुपये लूट लिया. अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए नोजल कर्मी पर फायर भी किया, लेकिन उक्त स्थान से नोजल कर्मी पूर्व में ही हट […]
कटिहार : मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा चौक गीतांजलि पेट्रोल पंप पर दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तोल के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से 22 हजार रुपये लूट लिया. अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए नोजल कर्मी पर फायर भी किया, लेकिन उक्त स्थान से नोजल कर्मी पूर्व में ही हट गया था.
इस कारण गोली अपराधी के ही एक साथी के जांघ में लग गयी. घटना के बाद सभी अपराधी फरार हो गये. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर एसपी ने मनसाही से सटे सभी थानाें को अलर्ट कर दिया. पेट्रोल पंप कर्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










