अतिक्रमण के कारण बारसोई बाजार की स्थिति नारकीय

Updated:
विज्ञापन

बारसोई : बारसोई बाजार में स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों के द्वारा बड़े पैमाने पर सड़कों का अतिक्रमण किया गया है. जिसके कारण बाजार की सड़कें गलियों में परिवर्तित होकर रह गई है. सकरा रास्ता होने के चलते साफ-सफाई में भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. जलजमाव एवं कीचर की समस्या उत्पन्न हो गई है. इन […]

विज्ञापन

बारसोई : बारसोई बाजार में स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों के द्वारा बड़े पैमाने पर सड़कों का अतिक्रमण किया गया है. जिसके कारण बाजार की सड़कें गलियों में परिवर्तित होकर रह गई है. सकरा रास्ता होने के चलते साफ-सफाई में भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. जलजमाव एवं कीचर की समस्या उत्पन्न हो गई है. इन समस्याओं से हटकर अतिक्रमण के चलते बाजार की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है.

पुलिस के वाहन संध्या गस्ती एवं रात्रि गस्ती में बाजार के अंदरूनी सड़कों का चक्कर नहीं लगा पाती है. इस विषय में बारसोई थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक दलजीत झा ने पिछले दिनों बारसोई बाजार के लोगों एवं व्यवसाइयों से अनुरोध करते हुए सड़क पर से चौकी बेंच तथा टीन एवं प्लास्टिक की छावनी हटा लेने की बात कही थी. थानाध्यक्ष के इस महत्वपूर्ण बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया और स्थिति जस की तस बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन