24 अभ्यर्थी हुए मेडिकल फिट
कटिहार : शहर के सिरसा स्थित गढ़वाल मैदान में शनिवार को आयोजित आर्मी बहाली के पहले दिन 2376 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 3282 अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन किये थे. पहले दिन की बहाली में अररिया, किशनगंज के साथ-साथ नर्सिंग अस्टिटेंट के लिए बारह जिलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इसमें दौड़ में 283, मेडिकल रिपोर्ट […]
कटिहार : शहर के सिरसा स्थित गढ़वाल मैदान में शनिवार को आयोजित आर्मी बहाली के पहले दिन 2376 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 3282 अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन किये थे. पहले दिन की बहाली में अररिया, किशनगंज के साथ-साथ नर्सिंग अस्टिटेंट के लिए बारह जिलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया.
इसमें दौड़ में 283, मेडिकल रिपोर्ट में 46, मेडिकल फिट 24 अभ्यर्थी हुए. मालूम हो कि 09 अप्रैल से शुरू आर्मी की इस बहाली में बारह जिलाें के कुल 52 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. इसमें 09 हजार अभ्यर्थी सिर्फ भागलपुर जिले से आवेदन किये हैं. रैली को पारदर्शिता के साथ सफल बनाने के लिए कटिहार के एआरओ के निदेशक कर्नल एचके गोपीनाथ हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की योग्यता व क्षमता ही उनको नौकरी दिला सकती है. उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि दलालों के चक्कर में न पड़ें. दलाल आपको नौकरी नहीं दिला सकते. जो अभ्यर्थी गलत प्रमाणपत्र लेकर रैली में भाग लेते हैं, तो पकड़े जाने पर उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










