अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

सिकंदरा : थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में बड़े पैमाने पर हो रही अफीम की खेती को पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए नष्ट कर दिया. इस दौरान पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को 10 किलो अफीम की बीज के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बुधवार […]

विज्ञापन

सिकंदरा : थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में बड़े पैमाने पर हो रही अफीम की खेती को पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए नष्ट कर दिया. इस दौरान पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को 10 किलो अफीम की बीज के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बुधवार को सिकंदरा थाना में जानकारी देते हुए एसपी जयंतकांत ने बताया कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती किये जाने की सूचना पर एएसपी अभियान डीएन पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया.

इसके बाद एएसपी अभियान डीएन पांडेय के नेतृत्व में एसडीपीओ नेसार अहमद शाह, पुलिस इंस्पेक्टर रामनाथ राय, थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बिहार पुलिस व एएसटीएफ जवानों के साथ मंगलवार की रात नावाडीह गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान नावाडीह निवासी अरुण यादव के घर से 10 किलो पोस्त को बरामद करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस हिरासत में अरूण यादव ने पूछताछ के क्रम में अफीम के खेती की बात स्वीकार की.

उसने पुलिस को एक बीघा में अफीम की फसल लगे होने की जानकारी दी. जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहाड़ की तलहटी से सटे एक बीघा में लगे अफीम की फसल को नष्ट कर दिया. बताते चलें कि सिकंदरा थाना क्षेत्र में नशे की खेती का यह पहला मामला उजागर हुआ है. हालांकि छिटपुट तरीके से कई गांवों में गांजे की खेती की जाती रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन