मैकोन रांची ने आसनसोल रेलवे को हराया

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : मेजर आशुतोष फाउंडेशन क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मैकोन रांची की टीम ने आसनसोल रेलवे को छह विकेट से परास्त किया. सोमवार को मेजर आशुताष फाउंडेशन की ओर से आयोजित मेजर आशुतोश क्रिकेट टूर्नामेंट में मैकोन रांची व आसनसोल के बीच कटिहार राजेंद्र स्टेडियम में मैच खेला गया. आसनसोल रेलवे ने टॉस जीत […]

विज्ञापन

कटिहार : मेजर आशुतोष फाउंडेशन क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मैकोन रांची की टीम ने आसनसोल रेलवे को छह विकेट से परास्त किया. सोमवार को मेजर आशुताष फाउंडेशन की ओर से आयोजित मेजर आशुतोश क्रिकेट टूर्नामेंट में मैकोन रांची व आसनसोल के बीच कटिहार राजेंद्र स्टेडियम में मैच खेला गया. आसनसोल रेलवे ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. 35 ओवर की खेल में आसनसोल की टीम 80 रन ही बना पायी.

मैकोन रांची के गेंदबाजों के आगे आसनसोल की टीम 28 ओवर में ही सिमट गयी. मयाशंकर ने सर्वाधिक 18 रन बनाया. लक्ष्य का पूरा करने उतरी मैकोन रांची की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा किया. मैकोन रांची की ओर से रोशन प्रसाद ने 30 रन व अनिरव चटर्जी ने नाबाद 31 रन बनाये. मैन ऑफ द मैच मैकोन रांची के अजय यादव रहे.

अजय ने सात ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिये. मैच में अंपायर के रूप में सुमित प्रियशंकर, रविशंकर व थर्ड अंपायर की भूमिका में सुनील सिंह तथा मैच में कामेंटेटर की भूमिका करण व सुमन ने निभाई. मंगलवार को बिहार 11 व टाटा जमशेदपुर के बीच मैच होगा. इस अवसर पर मेजर आशुतोष फांउडेशन के पदाधिकारी में अनिल कुमार मिश्रा, अरूण यादव, सुशील सिंह, डॉ गाजी शारीक अहमद, किश्कू, निक्की, अंकु, अनिल सिंह सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन