21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कोटपा एक्ट के जरिये छह लोगों से जुर्माना वसूला

कटिहार : सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में कोटपा एक्ट के तहत करीब छह लोगों पर पान-गुटखा खाते पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला गया. इस अभियान के तहत छह लोगों में पीएचसी गार्ड, प्रकाश, पंचलाल मंडल, हवेली टोला, राहुल कुमार डीएस कॉलेज, शंकर पासवान ललियाही, सतीश चंद्र मंडल रामनगर, नवीन कुमार सिंह शिक्षक से 200 रुपया […]

कटिहार : सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में कोटपा एक्ट के तहत करीब छह लोगों पर पान-गुटखा खाते पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला गया. इस अभियान के तहत छह लोगों में पीएचसी गार्ड, प्रकाश, पंचलाल मंडल, हवेली टोला, राहुल कुमार डीएस कॉलेज, शंकर पासवान ललियाही, सतीश चंद्र मंडल रामनगर, नवीन कुमार सिंह शिक्षक से 200 रुपया प्रति व्यक्ति के हिसाब से जुर्माना वसूला गया. कुल छह लोगों से बारह सौ रुपये की वसूली की गयी.

अभियान का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख रामलखन साह, बीडीओ किशोर कुणाल, सांख्यिकी पदाधिकारी गौतम कुमार, सहायक रंधीर कुमार सिंह कर रहे थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें