जमीन विवाद में महिला को पीट कर किया घायल
कटिहार : कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलडोभी में जमीनी विवाद को लेकर नंददोसी ने अपने ही भाभी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना बाबत कोढ़ा थाना पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर मामले की अनुसंधान में जूट गयी है इलाज के क्रम में दुलारी देवी पति स्व राम प्रसाद सिंह […]
कटिहार : कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलडोभी में जमीनी विवाद को लेकर नंददोसी ने अपने ही भाभी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना बाबत कोढ़ा थाना पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर मामले की अनुसंधान में जूट गयी है
इलाज के क्रम में दुलारी देवी पति स्व राम प्रसाद सिंह को ने बताया कि वह अपने आंगन में काम कर रही थी उसी क्रम में उसका ननदोसी उसके घर पर आया व गाली देते हुए उस पर लाठी से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. लाठी के प्रहार से घायल दुलारी लहू-लुहान होकर अचेत हो गयी .
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुत्र सुनील घर की ओर दौड़ पड़ा. परिजनों व स्थानीय लोगों के मदद से मां दुलारी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना बाबत घायल महिला के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जूट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










