27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पांचवीं बार प्रखंड अध्यक्ष बने मसीबूर रहमान

पांचवीं बार प्रखंड अध्यक्ष बने मसीबूर रहमानबलरामपुर. राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पांचवीं बार मसीबूर रहमान को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया. मसीबूर रहमान के पांचवीं बार प्रखंड अध्यक्ष पद चुने जाने से क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर 15 […]

पांचवीं बार प्रखंड अध्यक्ष बने मसीबूर रहमानबलरामपुर. राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पांचवीं बार मसीबूर रहमान को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया. मसीबूर रहमान के पांचवीं बार प्रखंड अध्यक्ष पद चुने जाने से क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर 15 को राजकीय उच्च विद्यालय बी. बलरामपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल क्रियाशील सदस्यों एवं पंचायत अध्यक्षों तथा राजद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अब्दुल गनी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से मसीबूर रहमान को राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पांचवीं बार चुना गया तथा प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में मोजीबूर रहमान, पंचायत कमरा निवासी को चुना गया. अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने जाने पर मसीबूर रहमान एवं मोजीबूर रहमान को माला पहना कर कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया. इस मौके पर चरण कुमार दास, नित्य गोपाल दास, राम सागर यादव, निहाल अख्तर उर्फ खालिद, फिरोज आलम, नैयर आलम, अब्दुल जब्बार, मो मेहर इकबाल, हरेंद्र सिंह, मो मुख्तार आलम, अबुल हसन, प्रदीप कुमार भगत, श्याम बाबू भगत, दिलीप कुमार, अनवारूल हक, राजेंद्र चौधरी आदि लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें