29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजद प्रखंड अध्यक्ष बने वश्विनाथ चौधरी

राजद प्रखंड अध्यक्ष बने विश्वनाथ चौधरी फोटो नं. 39 कैप्सन-अध्यक्ष चुने जाने के बाद समर्थकों के संग प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि, बरारी, प्रखंड राजद कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी, पूर्व राज्य मंत्री मंसूर आलम, प्रखंड राजद चुनाव प्रेक्षक मो अनिसूर रहमान, पूर्व मुखिया सालेपुर की उपस्थिति में विश्वनाथ चौधरी को राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्वाचित […]

राजद प्रखंड अध्यक्ष बने विश्वनाथ चौधरी फोटो नं. 39 कैप्सन-अध्यक्ष चुने जाने के बाद समर्थकों के संग प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि, बरारी, प्रखंड राजद कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी, पूर्व राज्य मंत्री मंसूर आलम, प्रखंड राजद चुनाव प्रेक्षक मो अनिसूर रहमान, पूर्व मुखिया सालेपुर की उपस्थिति में विश्वनाथ चौधरी को राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया. इसकी घोषणा चुनाव प्रेक्षक अनिसूर रहमान ने की. राजद प्रखंड कार्यालय में सुबह से ही अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच गहमा-गहमी बनी रही. पूर्व राज्य मंत्री मंसूर आलम, चुनाव प्रेक्षक अनिसूर रहमान ने उपस्थित क्रियाशील सदस्यों व कार्यकर्ताओं से प्रस्ताव मांगा. एक घंटा गहमा-गहमी के बाद विश्वनाथ चौधरी के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से दिया गया. उन्हें प्रेक्षक ने अध्यक्ष घोषित कर दिया. मौके पर शालीग्राम यादव, कौशल यादव, सुरेश मेहता आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें