27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रेडक्रॉस ने 85 परिवारों के बीच बांटा कंबल

रेडक्रॉस ने 85 परिवारों के बीच बांटा कंबल फोटो संख्या-1 कैप्सन-कंबल का वितरण करते एमएलसी व रेडक्रॉस के अध्यक्ष प्रतिनिधि, कटिहारबढ़ती हुई ठंड को देखते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की कटिहार शाखा ने शनिवार को मनसाही प्रखंड के फुलहारा पंचायत के लहसा गांव के 85 […]

रेडक्रॉस ने 85 परिवारों के बीच बांटा कंबल फोटो संख्या-1 कैप्सन-कंबल का वितरण करते एमएलसी व रेडक्रॉस के अध्यक्ष प्रतिनिधि, कटिहारबढ़ती हुई ठंड को देखते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की कटिहार शाखा ने शनिवार को मनसाही प्रखंड के फुलहारा पंचायत के लहसा गांव के 85 परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेडक्रॉस के अध्यक्ष अनिल चमरिया ने रेडक्रॉस के क्रिया-कलापों पर प्रकाश डाला एवं कहा कि आगे भी रेडक्रॉस गरीबों के बीच कंबल का वितरण करे. मौके पर उपस्थित विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने रेडक्रॉस द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं कहा कि कटिहार में रेडक्रॉस सामाजिक दायित्व का निर्वहन आगे बढ़ चढ़ कर करती है. संस्था के कार्यालय सचिव संतोष गुप्ता व कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने बताया कि चैंबर अध्यक्ष सह प्रबंध समिति सदस्य विमल सिंह बेगानी, विश्वनाथ मुकिम, सुबोह साहा राय, आलोक सिन्हा, संजीव महेश्वरी, नारायण सर्राफ, देवराज शर्मा आदि ने वितरण में सहयोग किया एवं कहा कि सदस्यों एवं समाज के लोगों के सहयोग से संस्था प्रत्येक वर्ष ठंड में कंबल वितरण करती है. उन्होंने समाज के लोगों से आगे आ कर इस पुनीत कार्य में मदद की अपील की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें