जनता दरबार में भू-विवाद का निबटारा फोटो नं. 33 कैप्सन-जनता दरबार में शिकायत सुनते पदाधिकारी.प्रतिनिधि, कुरसेलाथाना परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में समेली, कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के भू-विवाद के मामले को लोेगों द्वारा प्रस्तुत किया गया. अधिकारियों ने प्रस्तुत कागजातों को अवलोकन करते हुए विवाद पर दोनों पक्षों की दलील सुनी. आयोजित जनता दरबार में कुल सात भूमि विवाद का मामला प्रस्तुत किया गया, जिनमें समेली के दो और कुरसेला अंचल से जुड़े पांच मामला आया. सहमति व आवश्यक कागजातों के पड़ताल बाद तीन मामलों के निष्पादन किये गये. बांकी चार विवादों के निबटारा में जांच प्रक्रिया के बाद निष्पादन करने का निर्णय लिया गया. थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार को लेकर लोगों की गहमा-गहमी बनी रही. अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जनता दरबार में विवादों का निबटारा दोनों पक्षों के सहमति और भूमि के आवश्यक कागजातों के पड़ताल पर किया जाता है. मौके पर कुरसेला सीओ धीरबालक राय, समेली सीओ और थानाध्यक्ष अनोज कुमार आदि उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
जनता दरबार में भू-विवाद का निबटारा
जनता दरबार में भू-विवाद का निबटारा फोटो नं. 33 कैप्सन-जनता दरबार में शिकायत सुनते पदाधिकारी.प्रतिनिधि, कुरसेलाथाना परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में समेली, कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के भू-विवाद के मामले को लोेगों द्वारा प्रस्तुत किया गया. अधिकारियों ने प्रस्तुत कागजातों को अवलोकन करते हुए विवाद पर दोनों पक्षों […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement