29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जदयू का परचा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित

बरारी. प्रखंड के विशनपुर गुंजरा में लल्लू चौधरी के चबूतरा पर चौपाल में जदयू का परचा पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल के नेतृत्व में चौपाल में जदयू परचा पर चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2005 में बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को […]

बरारी. प्रखंड के विशनपुर गुंजरा में लल्लू चौधरी के चबूतरा पर चौपाल में जदयू का परचा पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल के नेतृत्व में चौपाल में जदयू परचा पर चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2005 में बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को सूबे की बागडोर सौंपी. जनता का विश्वास कायम रखते हुए मान सम्मान के साथ बिहार आगे बढ़ा. हर मोड़ पर चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यावसायिक व तकनीक शिक्षा के साथ सड़क पुल-पुलिया के साथ ग्रामीणों के बीच बिहार सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना जदयू के कार्यकर्ता कर रहे हैं. चौपाल में जदयू परचा पर चर्चा कार्यक्रम में जदयू नेता मिथिलेश कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, सुरेश चंद्र चौधरी, विनोद यादव, रामशरण महतो, राधे यादव, विनोद कुमार गुप्ता, बालकृष्ण यादव, रंजन कुमार चौधरी, गरीब ऋषि, जयनारायण चौधरी, बिंदेश्वरी चौधरी, शीला देवी आदि ग्रामीण व जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें