कटिहार . नगर के हृदयगंज संथाली टोला में मंगलवार को एक ननद संगीता मुर्मू पति रामू सोरेन ने अपनी भाभी तालामोय हेंब्रम पति रामू मुर्मू को किरोसिन डाल कर जला कर जान से मारने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार ननद संगीता मुर्मू पहले अपनी भाभी के विरुद्ध डायन होने का आरोप लगाया. जब इस बात को लेकर दोनों में बक-झक, धक्का-मुक्की शुरू हुई, तब ननद ने किरोसिन तेल उझलना शुरू किया. भाभी की गोद में डेढ़ वर्षीय पुत्र मौजूद था. लेकिन स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के कारण आग जलने से बच गया. इस मामले को लेकर तालामोय हेंब्रम सहायक थाना में आवेदन दिया. सहायक थाना ने किरोसिन डालने से शरीर पर उभरे फोका का इलाज के लिए जख्म प्रतिवेदन देकर सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में उपचार कर दवाई उपलब्ध करा कर घर भेज दिया है. इस घटना को लेकर टोला में सनसनी फैल गयी.
BREAKING NEWS
ननद ने भाभी को जलाकर मारने का किया प्रयास
कटिहार . नगर के हृदयगंज संथाली टोला में मंगलवार को एक ननद संगीता मुर्मू पति रामू सोरेन ने अपनी भाभी तालामोय हेंब्रम पति रामू मुर्मू को किरोसिन डाल कर जला कर जान से मारने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार ननद संगीता मुर्मू पहले अपनी भाभी के विरुद्ध डायन होने का आरोप लगाया. जब इस […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement