29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला फूंका

फोटो संख्या-4 कैप्सन-पूतला दहन करते प्रतिनिधि, कटिहारयुवा कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष निक्कू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के द्वारा बिहार प्रदेश कार्यसमिति व जिला समिति में कार्यकर्ताओं को उचित स्थान नहीं दिये जाने के विरोध में हंगामा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया. कांग्रेस अध्यक्षा […]

फोटो संख्या-4 कैप्सन-पूतला दहन करते प्रतिनिधि, कटिहारयुवा कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष निक्कू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के द्वारा बिहार प्रदेश कार्यसमिति व जिला समिति में कार्यकर्ताओं को उचित स्थान नहीं दिये जाने के विरोध में हंगामा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया. कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से अनुरोध करते हुए कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का संगठन कमजोर होने का यही कारण है कि कांग्रेस के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दूसरे दल से आये नेताओं को उच्च पद पर बैठा दिया जाता है. इस अवसर पर कांग्रेस के नौशाद कुरैशी सचिव, चंगेज खान, दीपु कुमार, जियाउल, हैदर, ददन, मनीष कुमार, रीसू झा आदि ने केंद्रीय नेतृत्व से अविलंब प्रदेश अध्यक्ष को बरखास्त करने की मांग करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी का पुतला दहन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें