प्रतिनिधि, कटिहारजिला के सभी प्रखंडों में ग्रीन इलेक्ट्रिक फाउंडेशन कटिहार के द्वारा सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान उच्च विद्यालयों में चलाने का कार्य आरंभ किया गया है. इसके प्रथम चरण में कदवा प्रखंड के दुर्गा प्रसाद उच्च विद्यालय, दुर्गागंज, दु:खी राम उत्क्रमित उच्च विद्यालय चांदपुर व +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कुम्हड़ी में कार्यक्रम किया गया. ग्रीन इलेक्ट्रिक फाउंडेशन के संयोजक सौरव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा के महत्व, उपयोगिता, आवश्यकता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज भारत में लाखों लोगों को सौर ऊर्जा के बारे में सही जानकारी नहीं है. आम जनता रोशनी के लिए आज भी केरोसिन पर निर्भर हैं. जो थोड़ा-बहुत लोग सौर ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं, उसका उन्हें सही तकनीकी ज्ञान नहीं है. यहां तक अधिकांश विक्रेतागण भी तकनीकी ज्ञान से वंचित हैं. इससे उपभोक्ता सौर ऊर्जा से पूर्णरूपेण लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं. उन्होंने सौर ऊर्जा के तकनीकी ज्ञान और सौर ऊर्जा के उत्पादों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी मुहैया करायी.
BREAKING NEWS
विद्यार्थियों को सौर उर्जा की दी जानकारी
प्रतिनिधि, कटिहारजिला के सभी प्रखंडों में ग्रीन इलेक्ट्रिक फाउंडेशन कटिहार के द्वारा सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान उच्च विद्यालयों में चलाने का कार्य आरंभ किया गया है. इसके प्रथम चरण में कदवा प्रखंड के दुर्गा प्रसाद उच्च विद्यालय, दुर्गागंज, दु:खी राम उत्क्रमित उच्च विद्यालय चांदपुर व +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कुम्हड़ी में कार्यक्रम किया गया. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement