पांच लीटर देसी शराब के साथ दो शराबी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2018 5:44 AM
फलका : थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत के गया रहिका गांव में पांच लीटर देसी शराब के साथ नशे में धुत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया की गुरुवार की रात गया रहिका गांव की ओर गश्ती दल था. इसी बीच गया रहिका निवासी महेंद्र ऋषि पिता भरत ऋषि […]
फलका : थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत के गया रहिका गांव में पांच लीटर देसी शराब के साथ नशे में धुत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया की गुरुवार की रात गया रहिका गांव की ओर गश्ती दल था. इसी बीच गया रहिका निवासी महेंद्र ऋषि पिता भरत ऋषि चेथरिया पीर, कोढ़ा निवासी रमेश ऋषि पिता स्व कारे ऋषि दोनों नशे धुत हो कर पांच लीटर देसी शराब गैलन में लेकर जा रहे थे. रोका गया, तो दोनों शराब नशे में धुत थे.
जब गैलन की तलाशी ली गयी, तो उसमें शराब थी. तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को पोठिया ओपी में जांच में शराब सेवन का पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










