फलका में अपराधियों ने नकदी सहित बाइक लूटी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2017 6:49 AM

विज्ञापन

फलका : थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत के कनवाडीह नहर के समीप मंगलवार की रात अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर नकदी, मोबाइल सहित बाइक लूट लिया. बाइक सवार दिवाकर मंडल साकिन आमापुर घोघा, भागलपुर अपने सुसराल सोहथा गांव आया था. पराधियों ने दिवाकर को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. बाइकसवार दिवाकर […]

विज्ञापन

फलका : थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत के कनवाडीह नहर के समीप मंगलवार की रात अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर नकदी, मोबाइल सहित बाइक लूट लिया. बाइक सवार दिवाकर मंडल साकिन आमापुर घोघा, भागलपुर अपने सुसराल सोहथा गांव आया था. पराधियों ने दिवाकर को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया.

बाइकसवार दिवाकर ने बताया कि वह अपने ममेरे साले को पहुंचाने सुसराल से काढ़ैया बरेटा गांव जा रहे थे कि कनवाडीह नहर के समीप पूर्व से घात लगाये हथियार से लैस छह अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. बाइक रोकते ही उन्होंने हथियार की बट से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया और पॉकेट से 2500 रुपये, मोबाइल व बाइक संख्या बीआर-34,0642 लूट लिये. बाइक की डिक्की में कई जरूरी कागजात भी थे. इधर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन