नाकेबंदी मामले में विक्टर झा सहित पांच नामजद,एक हजार अज्ञात पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2017 5:05 AM
कटिहार : समाहरणालय के मुख्य गेट सहित डीडीसी कार्यालय, निबंधन कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिये जाने तथा प्रशासन विरोधी नारेबाजी को लेकर विक्टर झा सहित पांच लोगों को नामजद व एक हजार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुर्नवास संघर्ष समिति के तत्वावधान में विक्टर झा के नेतृत्व में हजारों विस्थापित […]
कटिहार : समाहरणालय के मुख्य गेट सहित डीडीसी कार्यालय, निबंधन कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिये जाने तथा प्रशासन विरोधी नारेबाजी को लेकर विक्टर झा सहित पांच लोगों को नामजद व एक हजार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुर्नवास संघर्ष समिति के तत्वावधान में विक्टर झा के नेतृत्व में हजारों विस्थापित लोग शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचे तथा मुख्य गेट पर धरना देते हुए बैठ गये. इसके बाद डीएम मिथिलेश मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे.
डीएम मिथिलेश मिश्र ने विक्टर झा की वार्ता हुई. इस दौरान डीएम सहित अन्य अधिकारी पांच घंटे तक समाहरणालय गेट के बाहर ही रहे. इस बाबत सहायक थाने में विक्टर झा सहित गुड्डू यादव कुरेसला, जियाउल हक, आलमगीर, आकाश दीप को नामजद करते हुए तथा एक हजार अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, अवैध मजमा लगाने आदि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










