पुजारी की गला रेत कर हत्या जाम कर की आगजनी, प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2017 6:33 AM
कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदेपुरा में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने क्षेत्र के पुजारी की गला रेतकर हत्या कर दी. सुबह घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गयी. स्थानीय लोग पुजारी के शव को देख कर आक्रोशित हो उठे तथा दलन-हसनगंज व […]
कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदेपुरा में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने क्षेत्र के पुजारी की गला रेतकर हत्या कर दी. सुबह घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गयी. स्थानीय लोग पुजारी के शव को देख कर आक्रोशित हो उठे तथा दलन-हसनगंज व कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर आगजनी करते हुए मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची.
लेकिन आक्रोशित लोग हत्यारोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डटे रहे. इधर पुजारी की हत्या की सूचना व सड़क जाम किये जाने की बात पर एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन घटनास्थल पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने बुझाने में जुट गये. हत्यारोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया. मृतक के भाई के बयान पर मुफस्सिल थाने में अज्ञात अपराधी के बयान पर हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










