धान खरीदारी के लिए खुलेंगे 15 क्रय केंद्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2017 5:01 AM
कटिहार : राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण योजनाओं यथा डिजिटल जमाबंदी की रणनीति व उपलब्धियों, डीजल अनुदान, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना, पंचायत सरकार भवन निर्माण, पंचायतों के अंकेक्षण, मुख्यमंत्री गली नाली पक्कीकरण निश्चय योजना व पेयजल निश्चय योजना, छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, धान अधिप्राप्ति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल इत्यादि बिंदुओं पर […]
कटिहार : राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण योजनाओं यथा डिजिटल जमाबंदी की रणनीति व उपलब्धियों, डीजल अनुदान, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना, पंचायत सरकार भवन निर्माण, पंचायतों के अंकेक्षण, मुख्यमंत्री गली नाली पक्कीकरण निश्चय योजना व पेयजल निश्चय योजना, छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, धान अधिप्राप्ति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल इत्यादि बिंदुओं पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य मुख्यालय से समीक्षा की गयी.
समीक्षा के दौरान राज्य मुख्यालय से राजस्व व भूमि सुधार के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार, पथ निर्माण व सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने-अपने विभागों के एजेंडे पर जिला मुख्यालय से समीक्षा की व आवश्यक मार्ग निर्देश दिये.वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तुरंत बाद डीएम मिथिलेश मिश्र ने उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गत महीनों में बाढ़ व अन्यान्य कठिनाइयों के कारण विभिन्न विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन में कठिनाई रही है.
अब हमें आगामी महीनों में सभी विभागीय योजनाओं को गति प्रदान करने के उद्देश्य से अधिक तेजी से कार्य करना है. उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संचिकाओं के निस्तार में तेजी लाएं. वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब सिर्फ चार महीने ही बचे है. चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को समय पर पूरा करना है. इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि अपने-अपने विभागीय योजनाओं व कार्यक्रम क्रियान्वयन में गति लायी जाय व संचिकाओं का निष्पादन समय पर करें.
उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विभागों के अंतर्गत जिला स्तर पर गठित समितियों व उसके अंतर्गत लिए गये निर्णयों का क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करें. इस बाबत विभागवार समीक्षा की जायेगी. यदि किसी भी विभाग की ओर से इसमें कोताही पायी गयी, तो नियमानुकूल कार्रवाई भी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










