टीवी टावर से गिर कर ठेकेदार की मौत
कटिहार : टीवी टावर में चल रहे रिपेयरिंग को देखने पहुंचे कोलकाता के ठेकेदार विश्वरूप (47) की टीवी टावर से उतरने के क्रम में गिरने से मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. कोलकाता की रूपस कंपनी ने इस कार्य का टेंडर […]
कटिहार : टीवी टावर में चल रहे रिपेयरिंग को देखने पहुंचे कोलकाता के ठेकेदार विश्वरूप (47) की टीवी टावर से उतरने के क्रम में गिरने से मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. कोलकाता की रूपस कंपनी ने इस कार्य का टेंडर लिया है.
चार महीने से टीवी टावर का रिपयेरिंग चल रहा था. कोलकाता 107 निवासी विश्वरूप बागची पिता अशोक कुमार बागची शनिवार को दोपहर कटिहार पहुंचे तथा टीवी टावर के दो अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे. इस क्रम में विश्वरूप टीवी टावर से उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और नीचे गिर गये. टावर से गिरते ही उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष अनुपम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक कमरे आलम मौके पर पहुंचे व छानबीन की. घटना के बाबत यूडी केस दर्ज किया गया है. प्रत्यक्षदर्शी व रूपस कंपनी के कर्मी सुरेंद्र हालदार ने बताया कि विश्वरूप मेंटेनेंस कार्य देखने टावर पर चढ़े थे. उतरने के क्रम में उनका पैर स्लिप कर गया और वह गिर पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










