कैमूर: भूत-प्रेत के अंधविश्वास में 65 वर्षीय महिला का साथ बेरहमी से मारपीट, शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें, सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

फोटो.सदर अस्पताल में घायल महिला से जानकारी लेते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

भभुआ के सोनहन थाना क्षेत्र में भूत-प्रेत का आरोप लगाकर एक 65 वर्षीय महिला की जमकर पिटाई की गई। महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन

Kaimur News : सोनहन थाना क्षेत्र के बड़का किर गांव में भूत-प्रेत का आरोप लगाकर एक 65 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. सीतेश कुमार की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जेठानी के बेटे पर मारपीट का आरोप

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र निवासी दिना चौहान की 65 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी के रूप में हुई है. बताया गया कि महिला की जेठानी के पुत्र ने उस पर भूत-प्रेत करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी.

शरीर के कई हिस्सों में आयीं गंभीर चोटें

मारपीट के दौरान प्रेमा देवी के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं. घटना के बाद महिला की हालत को देखते हुए परिजन उसे तत्काल भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला की जांच के बाद इलाज शुरू किया. फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है.

गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, अंधविश्वास के नाम पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट किये जाने को लेकर भी लोगों में चर्चा है. मामले में पुलिस की ओर से अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन