धूमधाम से मनाया गया द ग्लोरियस एकेडमी स्कूल का चौथा वार्षिकोत्सव

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 16 Feb 2026 3:22 PM

विज्ञापन

शहर के हवाई अड्डा स्थित द ग्लोरियस एकेडमी विद्यालय का चौथा वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति भभुआ ग्रामीण. शहर के हवाई अड्डा स्थित द ग्लोरियस एकेडमी विद्यालय का चौथा वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद मनोज कुमार द्वारा दीप जला कर किया गया. उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अध्ययन काल में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी, ताकि वह अपने आने वाले भविष्य को बेहतर बना सकें. स्कूली छात्राओं ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत की. वहीं, नर्सरी के छात्रा आर्वी त्रिपाठी के मनमोहक संगीत व कई छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया. विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय चौबे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, संजय सिंह, बिरजू पटेल आदि अन्य मौजूद रहे. अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. कार्यक्रम की सफलता का श्रेय एक्टीविटीज इंचार्ज राकेश दूबे व उनकी टीम में शामिल प्रिंस सर, खुश्बू सिंह, अरमान सर, वैष्णवी पाठक, धर्मदेव सर, अनिल मुख्य भूमिका रही, जिनके कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रधानाचार्य कौशल किशोर तिवारी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, नेतृत्व क्षमता व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है. अंत में पुरस्कार वितरण के उपरांत विद्यालय के निदेशक चंद्रमौली त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए अपने संबोधन में कहा कि द ग्लोरियस एकेडमी सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास, नैतिक मूल्यों व उत्कृष्ट शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन