छठ पर्व से शुरू होगा श्री रामचरितमानस यज्ञ, तैयारियों को लेकर समिति की बैठक
यज्ञ समिति की बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
श्री हरसू ब्रह्म मंदिर में छठ पर्व से श्री रामचरितमानस यज्ञ का आयोजन शुरू होगा। 55 साल पुरानी परंपरा को बनाए रखने के लिए समिति की बैठक में तैयारियों और जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई।
Chainpur Ramcharitmanas Yagya : चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र के श्री हरसू ब्रह्म मंदिर परिसर में छठ पर्व से शुरू होने वाले श्री रामचरितमानस यज्ञ के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. इसे लेकर शनिवार को मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में यज्ञ समिति की बैठक आयोजित की गयी. श्री हरसू ब्रह्मदेव जी महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में यज्ञ के सफल आयोजन और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
सदस्यों के बीच बांटी गयी जिम्मेदारी
बैठक में तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए समिति के सदस्यों के बीच विभिन्न कार्यों का बंटवारा किया गया. आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. सदस्यों ने यज्ञ के दौरान होने वाले अलग-अलग कार्यों और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सुझाव भी दिये.
पिछले साल के आय-व्यय का ब्योरा पेश
बैठक के दौरान पिछले वर्ष आयोजित श्री रामचरितमानस यज्ञ में प्राप्त सहयोग राशि और आयोजन पर हुए खर्च का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया गया. समिति की ओर से उपस्थित लोगों को पिछले वर्ष के आय-व्यय की जानकारी दी गयी.
55 वर्षों से जारी है यज्ञ की परंपरा
बैठक में बताया गया कि श्री हरसू ब्रह्म मंदिर परिसर में पिछले 55 वर्षों से लगातार श्री रामचरितमानस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार छठ पर्व से यज्ञ का शुभारंभ होगा.
बैठक में चंद्रमा सिंह, प्रदीप तिवारी, बद्रीनाथ शुक्ला, रमेश देव त्रिपाठी, छोटेलाल उपाध्याय, रामाधार पांडेय, भानु माली, समीर सिंह, राजू पटवा, रमेश पांडेय, जितेश पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए