कैमूर: रामगढ़ में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नशे की हालत में 11 गिरफ्तार; मेडिकल जांच के बाद भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

थाने में पकड़े गए आरोपित | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर नशे की हालत में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Kaimur News : शराब के सेवन और अवैध कारोबार के खिलाफ रामगढ़ पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखायी है. थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाये गये सघन छापेमारी और जांच अभियान के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में 11 लोगों को गिरफ्तार किया. सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मोहनिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने चलाया जांच अभियान

पुलिस के अनुसार शराब के सेवन और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच और छापेमारी की. इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले लोगों की जांच करायी गयी, जिसमें 11 लोगों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया.

11 आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपितों में ताज कुरैशी, पिता मनोर कुरैशी, ग्राम विक्रमगंज, शमशेर कुरैशी, पिता बदरूदीन कुरैशी, ग्राम बेलाढ़ी, सद्दाम हुसैन, पिता सलामत, ग्राम पोआर, प्रीतुष तिवारी, पिता अश्विनी कुमार तिवारी, ग्राम बड़ौरा, गोलू कुमार, पिता अलख राज शर्मा, ग्राम छेवरी, नवनीत सिंह कुशवाहा, पिता धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, ग्राम सुनहरिया, लकी कुमार यादव, पिता स्व. संजीव यादव, ग्राम चितवलिया, थाना बक्सर, कमलेश राम, पिता पंडित राम, ग्राम मोकरम, आकाश कुमार, पिता मदन राम, ग्राम ईसरी, प्रिंस कुमार, पिता रामानंद कुशवाहा, ग्राम ईसरी तथा दीपक कुमार, पिता गोपाल राम, ग्राम ईसरी शामिल हैं.

मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गये

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को थाना लाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी और कानूनी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद सभी गिरफ्तार आरोपितों को मोहनिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराब के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब के सेवन और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. अवैध शराब के कारोबार या सेवन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन